हरियाणा

एडवोकेट प्रदीप तंवर देवसरिया बने सीडब्लयूसी भिवानी के चेयरमैन

भिवानी, (ब्यूरो): जिला कोर्ट में अभ्यास कर रहे एडवोकेट प्रदीप तंवर देवसरिया चाइल्उ वेलफेयर कमेटी भिवानी के चेयरमैन बने। एडवोकेट प्रदीप तंवर देवसरिया ने 2017 में एलएलबी तथा 2019 में एलएलएम की है। इसी प्रकार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एडवोकेट धीरज सैनी, नीलम रानी, दिनेश अत्री सीडब्ल्यूसी के सदस्य मनोनित किए गए। नीलम रानी ने 17 साल तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी, 7 साल तक ओपव शैलटर होम में कार्य किया, 5 साल तक सदस्य के रूप में किशोर न्याय बोर्ड में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद बाल कल्याण समिति की सदस्य नियुक्त हुई तथा लगभग 9 वर्षों से राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ी हुई हैं। एडवोकेट धीरज सैनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बाल्यकाल से जुड़े हुए हैं। भाजपा मण्डल स्तर से प्रदेश स्तर तक पदों पर रहे हैं। सीएम विण्डो व निगरानी समिति के चेयरमैन तथा दो बार ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है। वे कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। सीडब्ल्यूसी सदस्य की नियुक्ति से पहले एडवोकेट धीरज सैनी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में चरखी दादरी में कार्यरत थे। सीडब्ल्यूसी के सदस्य दिनेश अत्री युवा अवस्था से भाजपा में सक्रिय रहे हैं। युवा मोर्चा व भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं व सामाजिक व बच्चों के कल्याण से संबंधित संस्थाओं से जुड़े होने के कारण बच्चों से गहरा लगाव व समाज की समस्याओं को बखूबी जानते हैं तथा उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

Related Articles

Back to top button