राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 06 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 मार्च 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 10:53 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 24:06 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* वणिज – 10:53 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* विश्कुम्भ – 20:28 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:41
*🌄सूर्यास्त-* 18:23
*🌙चन्द्रोदय-* 10:50
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:09 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:28
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 फाल्गुन सुदी सप्तमी 10:53 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , भानु सप्तमी , कामदा सप्तमी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 10:52 से 22:05 तक ,  सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मुंगसाजी वंशमहाराज पुण्य तिथि (धामनगांव देव , यवतमाल , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी) , भगवान चन्द्रप्रभु जी मोक्षकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी) , श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस , महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस , श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस व विश्व दंतचिकित्सा दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी अष्टमी 09:21 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , होलाष्टक प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं  मानं  च  मध्यमाः ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम्।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के लिए सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 मार्च 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है।  जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1967 – जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1983 – यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई ।
1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 – ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया।
1996 – आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति पैदा हुई।
2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004 – उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2007 – दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
2008 – राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 – जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018 – श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया।
2018 – रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया , जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए।
2019 – अमरीका ने पाकिस्‍तानी नागरिकों की वीजा वैधता की अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की।
2019 – कमलनाथ ने कहा  मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27, सामान्य को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ।
2020 – अफगानिस्‍तान के काबुल में एक रैली में गोलीबारी की घटना में लगभग 27 लोगों की मौत , 29 घायल हुए।
2020 – पाकिस्‍तान में एक तीन मंजिला मकान के ढहने से 18 लोगों की मृत्‍यु जिनमें 11 महिलाएं और 5 बच्‍चे भी शामिल।
2021 – प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवडिया में सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।
2022 – श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों  के ग्रेनेड हमले से एक व्यक्ति की मौत व एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हुए।
2022 – यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 2100 से अधिक भारतीयों को विशेष उड़ानों से वापस लाया गया।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज इतिहास रचते हुए छह महिला वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
2023 – भारत ने दुनिया के सामने ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ का विजन रखा।
2023 – शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने।
2023 – अमेरिका के उपनगरीय लॉन्ग आइलैंड में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत व दो घायल हुए।
2023 – पाकिस्तान के बोलन में हुई आत्मघाती बम विस्फोट में बलूचिस्तान कांस्टबुलेरी के 9 जवान शहीद हुए व 13 से अधिक घायल हुए।
2023 – इंडोनेशिया के नातुना रीजेंसी में भूस्खलन से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई व 12 से अधिक लापता हुए।
2023 – 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन का गोवा में शुभारंभ हुआ।
2024 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।
2024 – भारतीय कोयला मंत्रालय ने परामर्श के लिए कोयला गैसीकरण योजना का मसौदा आरएफपी जारी किया।

*6 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1508 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ  एक प्रसिद्ध मुग़ल शासक था।
1921 – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे।
1944 – रामशरण जोशी हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार , सम्पादक और समाजविज्ञानी।
1945 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
1966 – मकरंद देशपांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1992 – फवाद मिर्ज़ा – भारतीय घुड़सवार का (बैंगलौर, कर्नाटक) में जन्म हुआ।

*6 मार्च को हुए निधन👉*

1950 – डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा – भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1953 – जोसेफ़ स्टालिन का  74 वर्ष की आयु में निधन।
1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ।
1995 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
2015 – रामसुंदर दास – एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1918 – शम्मी (मूल नाम- नरगिस रबाड़ी) , भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।
2021 – नायलादि शिवराम लक्ष्मीनारायण भट्टा शिवमोग्गा जिले के कन्नड़ कवि थे।
2021 – एक भारतीय हिन्दी और मराठी फिल्म और थिएटर अभिनेता श्रीकांत मोघे (91) का निधन हुआ।
2021 – ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध भारतीय एथलीट ईशर सिंह देओल (91) का निधन हुआ।
2022 – फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत हुई।
2023 – न्यूजीलैंड ड्रैग परफॉर्मर और राजनेता जॉर्जिना बेयर (65) का निधन हुआ।
2023 – चेक फुटबॉल मिडफील्डर जोसेफ वोज्टा (87) का निधन हुआ।
2023 – रूसी स्प्रिंट कैनोइस्ट पावेल खारिन (95) का निधन हुआ।

*6 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री मुंगसाजी वंशमहाराज पुण्य तिथि (धामनगांव देव , यवतमाल , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी)।
🔅 भगवान चन्द्रप्रभु जी मोक्षकल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल सप्तमी)।
🔅 श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस।
🔅 महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस।
🔅 श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस।
🔅 विश्व दंतचिकित्सा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button