हरियाणा

हरियाणा में मानसून एक्टिव, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, इस जिले में बने बाढ़ जैसे हालात

हरियाणा : हरियाणा में मानसून  ने एंट्री कर दी है। इसके बाद सूबे में मानसून एक्टिव नजर आ रहा है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक आज 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। 10 जिलों सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मध्यम बारिश के आसार हैं। इनमें से इसके अलावा 8 जिलों चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बूंदाबांदी की संभावना है।

यमुनानगर में बाढ़ जैसे हालात

बीते दिन सूबे के कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई। जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। बुधवार को हुई बारिश से सोम नदी का पानी बढ़ गया और लोगों के घरों में घुस गया। वहीं फसल जलमग्न हो गईं। मानसून 36 घंटे में पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसके बाद अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं। बुधवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा।

जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 

वहीं अगले 3 दिन मौसम करवट लेगा और बारिश होने के काफी आसार है। सूबे 27 जून से लेकर 29 जून तक बारिश हो सकती है। कई जिलों में ज्यादा तो कई जिलों मध्यम बारिश होगी। कल हरियाणा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई और जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button