हरियाणा

लैंगिक उत्पीडऩ को लेकर कार्यशाला आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): डीसी महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में लैंगिक उत्पीडऩ को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 बारे विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में सखी-वन स्टाप सेंटर की केन्द्र प्राशसिका अंजुबाला व अशोक कुमार लीगल काउंसलर ने लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आन्तरिक कार्य समिति व स्थानीय शिकायत समिति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी महिला कर्मचारी के साथ उत्पीडऩ होता है तो वह शिकायत समिति में अपनी शिकायत दे सकती है। इसके अलावा उन्होंने नियोजक के कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button