हरियाणा

भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने विरेन्द्र कौशिक का सम्मान किया

भिवानी, (ब्यूरो): भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संजय लोहट खरकिया व भाजपा विमुक्त धुमंतू एवं अर्ध धुमंतू जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश सोढी ने आज शनिवार को यहां डी.सी.कालोनी में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कौशिक के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। संजय लोहट व मुकेश सोढी ने कहा कि वीरेन्द्र कौशिक एक युवा व ऊर्जावान तथा भाजपा के कर्मठ कार्यकत्र्ता रहे हैं। पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त कर आम कार्यकत्र्ता का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकत्र्ता को बड़े से बड़ा पद मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार जनता की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button