केएम कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन विषय पर सम्मेलन आयोजित
भिवानी (ब्यूरो): सेठ किरोड़ीमल चैरिटी ट्रस्ट द्वारा संचालित किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित विषय उद्यमिता प्रोत्साहन विषय पर एक विस्तार भाषण का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने सर्वप्रथम सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. संजीव वशिष्ठ का स्वागत किया तथा उनका विद्यार्थियों से परिचय करवाया। डॉ. संजीव वशिष्ठ ने अपने व्याख्यान में बताया की विश्वविद्यालय ने स्वरोजगार केन्द्र की स्थापना की है जिसके अंतर्गत 11 क्लब कार्यरत है साथ ही उन्होंने बताया की स्वावलंबी बनने के लिए उद्यमिता को प्रोत्साहन देना होगा। अपने विस्तृत व्याखान के समापन पर बताया की हमें कोई भी निवेश अपनी रूची के अनुसार करना चाहिए। डॉ. संजीव वशिष्ठ ने आगे बताया की रोजगार संकुचित होते जा रहे है इसलिए हमें आरम्भिक जीवन से ही कमाई शुरू कर देनी चाहिए। सरकारी नौकरियाँ मात्र 10 प्रतिशत तक सीमित है जबकि निजी क्षेत्र में रोजगार की सम्भावना 90 प्रतिशत है। उन्होंने बताया की हमें इन सबसे अलग सोचना होगा। नये विचारों द्वारा हम कुछ बेहतर कर सकते है। उन्होंने बताया कि युवा की प्रारम्भिक आवश्यकता जनसांख्किीय लाभांश है साथ ही उन्होंने बताया की प्रत्येक युवा वित्तीय स्वतंत्रता चाहता है। अपने अंतिम शब्दों में उन्होंने आधुनिक जीवन में कौशल ज्ञान न होना एक समस्या है जिसके निर्वाण हेतु उन्होंने तीन शब्दीय मंत्र उत्पादकता, सृजनात्मकता एवं कुशलता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार गोयल ने डॉ. संजीव वशिष्ठ का कॉलेज में आकर विद्यार्थियों को उद्यमिता के विषय में ज्ञान देने पर विशेष धन्यवाद दिया। डॉ महाबीर सिंह, ऐसोसिएट प्रोफेसर ने सम्मेलन में प्रस्तुत किये गये विचारों का सारांश बताया। इस अवसर पर दिवाकर वशिष्ठ ऐसोसिएट प्रोफेसर, यतिन गोयल असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री हिमानी असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री डिंकी असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री आरती असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री कृति असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री लीना असिस्टेंट प्रोफेसर, सोनू भारद्वाज, सज्जन कुमार सुथार व अन्य स्टाफ सस्दय उपस्थित रहे।




